भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने वेदांता लिमिटेड द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता, 2016 (आईबीसी) के अंतर्गत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के आधार पर वेदांता लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के अधिग्रहण पर गौर करना शामिल है।
वेदांता भारत में निगमित है और बीएसई लिमिटेड (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) में सूचीबद्ध एक सार्वजनिक कंपनी है। वेदांता, वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड की एक सहायक कंपनी है। यह प्राकृतिक संसाधन, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी की एक कंपनी है। अन्य बातों के अलावा इसका मुख्य परिचालन तेल एवं गैस, जस्ता, सीसा, चांदी, तांबा, लौह अयस्क, इस्पात, निकल, एल्युमीनियम और बिजली क्षेत्रों में है।
जेएएल एक बुनियादी ढांचा और औद्योगिक कंपनी है जो रियल एस्टेट, सीमेंट, आतिथ्य, इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण अनुबंध सहित विविध व्यावसायिक कार्यों में संलग्न है। इसके अतिरिक्त, जेएएल की कुछ समूह कंपनियां बिजली, उर्वरक, खेल और विमानन क्षेत्रों में भी कार्यरत हैं। जेएएल वर्तमान में आईबीसी के तहत सीआईआरपी प्रक्रिया से गुजर रही है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment