पाकिस्तान के तस्कर पंजाब सीमा से भारत में मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ाने के नए तरीके अपना रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के तस्कर कानूनी छानबीन से बचने के लिये नए चेहरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। वे भारत में अपने मददगारों से नाबालिगों को संदेशवाहक या सामान पंहुचाने वाले के रूप में रखने के लिए भी कह रहे हैं ताकि गिरफ्तार होने की स्थिति में उन्हें जेल न भेजा जा सके।
सीमा सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस वर्ष अब तक 203 से अधिक भारतीय ड्रग तस्करों और 16 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। बीएसएफ ने 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को भी मार गिराया है। बल ने एंटी-ड्रोन सिस्टम, मोशन सेंसर और नाइट विज़न डिवाइस तैनात करके 200 पाकिस्तानी ड्रोनों को 287 किलोग्राम हेरोइन, 13 किलोग्राम आईस ड्रग, एके-47 सहित 174 हथियार, 12 हैंड ग्रेनेड और 10 किलोग्राम से अधिक उच्च विस्फोटक सहित जब्त किया है। बीएसएफ प्रवक्ता, उप महानिरीक्षक, ए.के. विद्यार्थी ने बताया कि कुछ अच्छे ग्रामीणों की स्वैच्छिक मदद और पंजाब पुलिस व अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान, अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं के स्थानीय स्रोतों का पता लगाने में कारगर साबित हो रहे हैं।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment