Categories: News-Headlines

सीसीआई ने नेक्स्टबिलियन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इंडियाबुल्स ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और इंडियाबुल्स ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने नेक्स्टबिलियन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इंडियाबुल्स एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड और इंडियाबुल्स ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

प्रस्तावित एकीकरण के तहत इंडियाबुल्स एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (इंडियाबुल्स एएमसी) और इंडियाबुल्स ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड (इंडियाबुल्स ट्रस्टी) की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की परिकल्पना की गई है।

नेक्स्टबिलियन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड एक स्टॉकब्रोकर और डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट है। यह म्युचुअल फंड वितरक के रूप में एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया में भी पंजीकृत है। यह ग्रो नाम से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है जो निवेशकों को अन्य बातों के साथ-साथ म्युचुअल फंड और स्टॉक में निवेश करने की सुविधा प्रदान करता है।

इंडियाबुल्स एएमसी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस की सहायक कंपनी है। फिलहाल इंडियाबुल्स एएमसी के पास 3 कारोबारी इकाइयां हैं। इनमें म्युचुअल फंड बिजनेस (एमएफ बिजनेस), वैकल्पिक निवेश फंड बिजनेस (एआईएफ बिजनेस) और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट बिजनेस (पीएमएस बिजनेस) शामिल हैं। यह इंडियाबुल्स म्युचुअल फंड (इंडियाबुल्स एमएफ) को परिसंपत्ति प्रबंधन सेवाएं प्रदान करती है और उसकी योजनाओं का संचालन/ प्रबंधन करती है। इंडियाबुल्स ट्रस्टी इंडियाबुल्स एमएफ को ट्रस्टीशिप सेवाएं प्रदान करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

2 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

2 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

4 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.