सीबीआई ने सेना के दो हवलदारों को बल में मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की भर्ती में कथित रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने सेना के साथ एक संयुक्त अभियान में मंगलवार रात उन हवलदारों को गिरफ्तार किया जिन्होंने चयनित उम्मीदवारों से यह कहकर कथित तौर पर पैसे मांगे थे कि उनके कागजात अधूरे हैं।
उन्होंने बताया कि आरोप है कि आयुध डिपो में तैनात आरोपी एमटीएस के लिए चयनित उम्मीदवारों को फोन कर धमकी देते थे कि उनके कागजात पूरे नहीं होने के चलते उनकी नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह वे नियुक्ति पत्र भेजने का वादा कर उनसे पैसे वसूलते थे।
यह कार्रवाई पुणे में सेना की दक्षिणी कमान को एक गुप्त सूचना मिलने के बाद हुई।
अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्ट आचरण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति को जारी रखते हुए, सेना ने सीबीआई के साथ निचले स्तर के कर्मचारियों द्वारा संभावित कदाचार की संयुक्त जांच शुरू कर दी है।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस तरह के कदाचार से निपटने के लिए सेना के सख्त नियम हैं और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तेजी से जांच की जा रही है।’’
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment