केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) बिहार में राष्ट्रीय जनता दल सांसद फैयाज अहमद और अशफाक करीम के आवास पर छापे मार रही हैं। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल में जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में ये छापे मारे जा रहे हैं। ये छापे फय्याज अहमद के मधुबनी और अश्फाक करीम के पटना और कटिहार स्थित आवासों पर मारे गये हैं। सीबीआई राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह और विधान परिषद के पूर्व सदस्य सुबोध राय, राष्ट्रीय जनता दल विधायक अब्बू दोजाना और पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के निजी सचिव नागमणि के आवासों पर भी छापेमारी कर रही है।
जांच एजेंसी ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद पर जमीन के बदले नौकरियां देने का आरोप है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment