सितंबर, 2023 के महीने में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,62,712 करोड़ रुपये है, जिसमें से सीजीएसटी 29,818 करोड़ रुपये है, एसजीएसटी 37,657 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी 83,623 करोड़ रुपये है (वस्तुओं के आयात पर एकत्र किए गए 41,145 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,613 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 881 करोड़ रुपये सहित) है।
सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 33,736 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 27,578 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद सितंबर, 2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 63,555 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 65,235 करोड़ रुपये है।
सितंबर, 2023 महीने का राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 10 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 14 प्रतिशत अधिक है। यह चौथी बार है कि वित्त वर्ष 2023-24 में सकल जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।
सितंबर, 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही के लिए सकल जीएसटी संग्रह [9,92,508 करोड़ रुपये] वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही [8,93,334 करोड़ रुपये] के सकल जीएसटी संग्रह से 11 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 में औसत मासिक सकल संग्रह 1.65 लाख करोड़ रुपये है, जो वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही के औसत मासिक सकल संग्रह से 11 प्रतिशत अधिक है, जहां यह 1.49 लाख करोड़ रुपये था।
नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। तालिका-1 सितंबर 2022 की तुलना में सितंबर 2023 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में एकत्रित जीएसटी के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है। तालिका-2 सितंबर 2023 तक प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद जीएसटी राजस्व के राज्य-वार आंकड़े दिखाती है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment