Categories: News-Headlines

सर्वाइकल कैंसर को समाप्‍त करने के लिए भारत की स्वदेश में विकसित पहली वैक्‍सीन का काम पूरा

केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने सर्वाइकल कैंसर के इलाज के लिए वैज्ञानिक रूप से बनाई गई भारत की पहली एचपीवी वैक्सीन का काम पूरा होने की घोषणा की है। इस अवसर पर आज नई दिल्ली मे डॉ सिंह ने कहा कि यह सर्वाइकल कैंसर को खत्म करने के लिए सस्ती और किफायती वैक्सीन है। उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह टीका सस्ती दर पर लोगों को उपलब्‍ध होगा। उन्‍होंने कहा कि टीके से संबंधित अनुसंधान और विकास काम पूरा हो चुका है और अब उन्हें लोगों के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। डॉ जितेंद्र सिंह ने आशा व्‍यक्‍त की कि यह टीका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान पर खरा उतरेगा।

इस अवसर पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा कि वे अब महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त होने के लिए स्वस्थ रहना होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.