राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपये के नकद ईनाम की घोषणा की है। उसके बारे में जानकारी देने वालों को यह ईनाम दिया जाएगा। जांच एजेंसी ने दाऊद के सहायोगी छोटा शकील के बारे में जानकारी देने पर बीस लाख रुपये ईनाम की घोषणा की है। दाऊद के तीन अन्य सहयोगियों को पकडवाने के लिए 15-15 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है।
NIA ने कहा है कि दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अलकायदा जैसे अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ये लोग विभिन्न आतंकी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। इनमें नार्को आतंकवाद, अंडरवर्ल्ड आपराधिक सिंडिकेट, मनी लॉन्ड्रिंग, एफआईसीएन का प्रचलन और आतंकवाद के लिए धन जुटाने के वास्ते संपत्तियों पर अनधिकृत कब्जा शामिल है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment