Categories: News-Headlines

सर्बानंद सोनोवाल कल चेन्नई में नेशनल टेक्नॉलॉजी सेंटर फॉर पोर्ट्स, वाटरवेज एंड कोस्‍ट्स (NTCWPC), IIT M के डिस्कवरी कैंपस का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल 24 अप्रैल, 2023 को चेन्नई (तमिलनाडु) में नेशनल टेक्नॉलॉजी सेंटर फॉर पोर्ट्स, वाटरवेज एंड कोस्ट्स (एनटीसीडब्‍ल्‍यूपीसी), आईआई एम के डिस्कवरी कैंपस का उद्घाटन करेंगे।

सागरमाला कार्यक्रम के तहत एनटीसीडब्‍ल्‍यूपीसी को 77 करोड़ रुपये की लागत से आईआईटी चेन्नई में स्थापित किया गया है। यह संस्थान मंत्रालय के लिए एक तकनीकी शाखा के रूप में कार्य करता है और पत्तन, पोत परिवहन क्षेत्र के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों के समाधान उपलब्‍ध कराने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और अनुप्रयोग उत्पादों का विकास भी करता है।

इस संस्थान में सभी विषयों में पत्तन, तट, जलमार्ग क्षेत्र के लिए अनुसंधान एवं परामर्श स्‍वरूप की 2डी और 3डी जांच करने वाली सभी विश्वस्तरीय क्षमताएं मौजूद हैं। महासागर की मॉडलिंग, तटीय और मुहाने के प्रवाह का निर्धारण करने, तलछट परिवहन, मॉर्फो डायनेमिक्‍स, नेविगेशन एवं कौशल, ड्रेजिंग और सिल्टेशन का अनुमान, पत्तन, पोत और तटीय इंजीनियरिंग में परामर्श – संरचनाओं और ब्रेकवाटर्स की डिजाइनिंग, स्वायत्त प्लेटफॉर्म और वाहन प्रवाह एवं ढांचा, इंटरेक्शन की प्रयोगात्‍क और सीएफडी मॉडलिंग करना, विविध ढांचों की हाइड्रोडायनामिक्स, पत्तन सुविधाओं के साथ-साथ महासागर नवीकरणीय ऊर्जा जैसे कुछ क्षेत्र हैं – जिनके लिए इस संस्‍थान में देश की लाभ के लिए पहले से ही विशेषज्ञता विकसित की जा चुकी है। .

यह संस्थान ऊपर उल्‍लेख किए गए क्षेत्रों में देश की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को सशक्त बना रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

5 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

1 day ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

This website uses cookies.