Categories: News-Headlines

सर्बानंद सोनोवाल आज नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

आयुष मंत्रालय 18 से 19 मई 2023 तक नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुष मिशन सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस आयोजन में मुख्य अतिथि होंगे। आयुष और पत्तन, पोत परिहवन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, उत्तराखंड, असम, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य तथा आयुष मंत्रियों सहित जम्मू-कश्मीर आदि के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

उदघाटन सत्र में आयुष मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय की एक आईसीटी पहल भी लॉन्च की जाएगी।

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम), आयुष मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के सक्रिय सहयोग से यह राज्यों में स्वास्थ्य एवं कल्याण परिदृश्य में बदलाव ला रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन हितधारकों के बीच बेहतर तालमेल का मार्ग प्रशस्त करेगा और आयुष स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों (एएचडब्ल्यूसी) की कार्यप्रणाली को मजबूत करेगा।

दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने वाले राज्यों के विषय विशेषज्ञ राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे, जो एनएएम के तहत बजट समावेश में वृद्धि पर केंद्रित है। इस दौरान आयुष स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दवाओं की बेहतर आपूर्ति को सक्षम बनाने, आयुष के लिए क्षमता निर्माण और आयुष स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों (एएचडब्ल्यूसी) को अपग्रेड करने, अनुसंधान के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य और तकनीकी एकीकरण को मजबूत करने की दिशा में शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और आयुष सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में गुणवत्ता की गारंटी देना जैसे पहुलुओं की जानकारी दी जाएगी।

आयुष मंत्रालय की कोशिश आयुष प्रणाली के एकीकरण के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य और कल्याण प्रणाली को मजबूत करना रही है। प्रमुख कार्यक्रम राष्ट्रीय आयुष मिशन 2014 में शुरू किया गया था और इसने भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को संरक्षित करने एवं बढ़ावा देने और मुख्यधारा की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में उनका एकीकरण करने में अहम भूमिका अदा की है।

इसका उद्देश्य भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत, आयुष स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों (एएचडब्ल्यूसी) के माध्यम से देश भर में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, पहुंच और गुणवत्ता को और अधिक लोगों तक पहुंचाना है। हाल ही में शुरू किए गए आयुष सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अलावा आयुष सेवाओं और आयुष शैक्षणिक संस्थानों के घटकों को भी एनएएम में शामिल किया गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र प्रायोजित योजना और चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के तहत राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के माध्यम से मौजूदा आयुष औषधालयों/स्वास्थ्य उप-केंद्रों को अपग्रेड करके 12,500 आयुष एचडब्ल्यूसी के संचालन को मंजूरी दे दी है। अब तक पूरे भारत में 8500 से अधिक एएचडब्ल्यूसी स्थापित किए जा चुके हैं जो समुदायों की सेवा कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

15 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

16 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.