Categories: News-Headlines

सरकार फिट इंडिया को एक जन आंदोलन बना रही है: अनुराग ठाकुर

खेल मंत्रालय फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विभिन्न हितधारकों के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों और अभियानों के माध्यम से फिटनेस के बारे में सक्रिय रूप से जागरूकता फैला रहा है। फिट इंडिया बैनर के तहत मंत्रालय की शुरू की गई प्रमुख गतिविधियों में ऑनलाइन/ऑफलाइन गतिविधियां शामिल हैं। इनमें प्लॉग रन, विद्यालय प्रमाणन प्रणाली, युवा क्लब प्रमाणन प्रणाली, स्कूल वीक सेलिब्रेशन्स, साइक्लोथॉन, योग दिवसउत्सव, फ्रीडम रन, लॉकडाउन के दौरान सक्रिय दिवस श्रृंखला, चैंपियन टॉक्स, डायलॉग श्रृंखला, स्वदेशी खेलश्रृंखला, फिट इंडिया विषय क्षेत्र संबंधीअभियान और प्रभात फेरी हैं।इसके अलावाविभिन्न आयु समूहों के लिए फिट इंडिया आयु-उपयुक्त फिटनेस प्रोटोकॉल भी जारी किए गए हैं।

यह मंत्रालय फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत के बाद सक्रिय रूप से फिटनेस के बारे में जागरूकता फैला रहा है, जिसमें ऐसी साधारण शारीरिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया, जो हमेशा से हमारी भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा रहा है।फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित सभी कार्यक्रमों/गतिविधियों में भागीदारी के लिए कारोबारियों को आमंत्रित किया जा रहा है और फिट इंडिया फ्रीडम रन, फिट इंडिया साइक्लोथॉन आदि जैसे आयोजनों में उनकी सहभागिता काफी उत्साहजनक रही है।

फिट इंडिया को एक जन आंदोलन बनाने में केंद्र सरकार की भूमिका उत्प्रेरक की है और इस कार्यक्रम के लिए अलग से कोई निधि आवंटित नहीं की गई है।

यह जानकारी युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

17 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.