Categories: News-Headlines

लोकसभा में भारतीय विमान पत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण संशोधन विधेयक और अंतर्देशीय जलयान विधेयक पारित हुआ

लोकसभा ने आज भारतीय विमान पत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण संशोधन विधेयक 2021 और अंतर्देशीय जलयान विधेयक 2021 को चर्चा के बिना ही पारित कर दिया। विपक्ष के हंगामे के बीच नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विधेयक प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों सहित देशभर में विमान यातायात और संबंधित आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि क्षेत्रीय विमान सम्पर्क योजना-उड़ान के आरंभ के बाद देश में विमानन गतिविधियां कई गुणा बढ़ गई हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उड़ान योजना आरंभ होने के बाद दरभंगा, बेलगाम, झारसुगुड़ा जैसे अनेक छोटे हवाई अड्डों का नवीकरण किया गया। शोर-शराबे के बीच विधेयक पारित कर दिया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

20 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.