सरकार ने संसद के बजट सत्र से पूर्व 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद परिसर में दोपहर 12 बजे से होगी। सूत्रों के अनुसार संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केन्द्रीय मंत्री और दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेता इसमें शामिल होंगे। बैठक में सरकार सत्र के दौरान सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग मांगेगी।
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त संबोधन से होगी। आर्थिक सर्वेक्षण भी पहले दिन दोनों सदनों में रखा जायेगा। आम बजट पहली फरवरी को पेश किया जायेगा।
बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा, इस दौरान 66 दिनों में 27 बैठकें होंगी। सत्र का पहला भाग 14 फरवरी तक होगा। दूसरा भाग 13 मार्च से शुरू होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment