Categories: News-Headlines

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस मुकाबले में रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी आज मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस मुकाबले में मिश्रित युगल श्रेणी के सेमीफाइनल में पहुंच गई। क्‍वार्टर फाइनल में उन्‍हें प्रतिद्वंद्वी जोड़ी से वाकओवर मिल गया। भारतीय जोड़ी का मुकाबला लातविया की येलेना ओस्तापेंको और स्पेन के डेविड वेगा हर्नांडिज से होना था, लेकिन खेल छोड़कर उनके बाहर हो जाने के कारण सानिया और रोहन बोपन्‍ना को अंतिम चार में स्‍वत: प्रवेश मिल गया। इससे पहले उन्‍होंने उरुग्‍वे और जापान के खिलाडि़यों की जोड़ी को 6-4, 7-6 से हराया था।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.