केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोविड से मरने वालों के परिजनों को पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की सिफारिश की है। सरकार ने यह भी कहा है कि राज्य आपदा राहत कोष से यह अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।
केंद्र सरकार ने न्यायालय में दाखिल अपने हलफनामे में कहा है कि कोरोना महामारी से भविष्य में मरने वालों को भी अगली अधिसूचना तक यही अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन मृतकों के परिवारों को भी मुआवजा दिया जाएगा जो कोविड राहत कार्यों या उससे जुडी अन्य गतिविधियों में शामिल थे।
संबंधित परिवारों को कोविड मृत्यु से संबद्ध निर्दिष्ट दस्तावेजों के साथ दावे प्रस्तुत करने होंगे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यह सुनिश्चित करेगा कि दावा, सत्यापन, स्वीकृति और मुआवजा देने की प्रक्रिया सरल हो।
केंद्र सरकार ने कहा है कि सभी दावों को जरूरी दस्तावेज जमा करने के 30 दिनों के भीतर निपटा दिया जाएगा। मुआवजे की राशि, आधार नम्बर से जुड़े प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रक्रिया के जरिये वितरित की जाएगी।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment