Categories: News-Headlines

सरकार ने सर्वदलीय बैठक में कहा, सोमवार से शुरु हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

सरकार ने सर्वदलीय बैठक में कहा है कि वह सोमवार से शुरु हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई की।

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार ने सभी दलों से दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू तरीक़े से चलाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में 19 विधेयकों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, टीएमसी नेता सुदीप बदोपाध्‍याय, भारत राष्‍ट्र समिति के नमा नागेश्‍वर राव, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के इलामारम करीम भी उपस्थित थे। संसद का शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन के इस सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी।

सत्र के पहले दिन टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर प्रश्‍न पूछने के आरोप के सिलसिले में आचार समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जाएगी। यह 17वीं लोकसभा का अंतिम पूर्णकालिक सत्र होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

5 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

7 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

9 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

9 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.