नवंबर 2023 के दौरान कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयला उत्पादन नवंबर 2022 के 8.74 मीट्रिक टन की तुलना में 37 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 11.94 मिलियन टन (एमटी) पहुंच गया। वहीं, नवंबर 2023 के दौरान कैप्टिव/वाणिज्यिक कोयला खदानों से कोयला डिस्पैच पिछले वर्ष के 8.36 मीट्रिक टन की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12.92 मीट्रिक टन हुआ। नवंबर 2023 में ऐसी खदानों से औसत दैनिक कोयला डिस्पैच प्रति दिन 4.3 लाख टन के साथ अब तक का सर्वाधिक है।
अप्रैल से नवंबर 2023 की अवधि के दौरान कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों से कोयला उत्पादन और डिस्पैच में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। 1 अप्रैल, 2023 से 30 नवंबर, 2023 की अवधि के दौरान कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों से कुल कोयला उत्पादन लगभग 83.90 मीट्रिक टन था, जबकि कुल कोयला डिस्पैच 89.67 मीट्रिक टन था, जो वित्त वर्ष 2022-23 की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 24 प्रतिशत और 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कोयला उत्पादन में सबसे अधिक वृद्धि गैर-विनियमित सेक्टर और वाणिज्यिक कोयला खदानों से हुई, जिसमें क्रमशः 101 प्रतिशत और 98 प्रतिशत की बढोतरी हुई।
लक्षित कोयला उत्पादन और डिस्पैच अर्जित करने के लिए मंत्रालय प्रतिबद्ध है, जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने और आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment