Categories: News-Headlines

सरकार ने लोकसभा में बताया-उत्‍पादन से जुडी प्रोत्साहन योजना घरेलू ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए शुरू की गई

केन्‍द्र ने आज कहा कि उत्‍पादकता से जुडी प्रोत्‍साहन-पीएलआई योजना घरेलू ऑटोमोबाइल क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता हासिल करने के लिए शुरू की गई है। लोकसभा में प्रश्‍न के उत्‍तर में भारी उद्योग राज्‍य मंत्री कृष्‍ण पाल ने कहा कि यह योजना आत्‍मनिर्भर भारत के सपने के अनुरूप लाई गई है। इससे देश में नई प्रौद्योगिकी और निवेश आएगा।

उन्‍होंने कहा कि पीएलआई से घरेलू ऑटोमोबाइल क्षेत्र में निवेश बढेगा और कलपुर्जों का आयात घटेगा। नई प्रौद्योगिकी से देश में उपलब्‍ध वाहन सस्‍ते होंगे।

कृष्‍ण पाल ने सदन को बताया कि डेढ हजार अरब डॉलर के वैश्विक ऑटोमोबाइल बाजार में भारत का हिस्‍सा दो प्रतिशत से भी कम है। उन्‍होंने कहा कि पीएलआई इस क्षेत्र को प्रोत्‍साहन देगी। आशा है कि आगामी दिनों में वैश्विक बाजार में भारतीय ऑटोमोबाइल क्षेत्र की हिस्‍सेदारी चार से आठ प्रतिशत हो जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

42 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

42 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

42 minutes ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

42 minutes ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

42 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

42 minutes ago

This website uses cookies.