Categories: News-Headlines

सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर अपने संदेश में अमित शाह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘ड्रग्स मुक्त भारत’ के संकल्प को पूरा करने में पूरी तत्परता से लगे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के सभी कर्मी, NGOs और इससे जुड़े वालंटियर्स को उनके प्रयासों के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूँ।

अमित शाह ने कहा कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हमने तय किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘ड्रग्स मुक्त भारत’ के आवाहन को इस अमृत काल में हमारा दृढ़ संकल्प बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय ने मादक पदार्थों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। मेरा मानना है कि नशे के समस्या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक बहुत बड़ी चुनौती है जिसे सभी के समन्वय से ही रोका व समाप्त किया जा सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ड्रग्स तस्करी के संपूर्ण उन्मूलन के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में हमने इस लड़ाई को समन्वित और संस्थागत बनाया है। इसके लिए गृह मंत्रालय के “नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो” के तत्वाधान में “नार्को समन्वय तंत्र” की स्‍थापना की है, जिसका उद्देश्य सभी एजेंसियों के बीच समन्वय एवं तालमेल स्थापित करना है, जिससे ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाने में हमें पूर्णरूप से कामयाबी मिल सकती है। उन्होंने कहा कि NCB राष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स के विरुद्ध इस युद्ध में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है, जिसके कारण हमें सफल परिणाम देखने को मिल रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से 2022 तक, पिछले 8 वर्षों में जब्त किये गए ड्रग्स का मूल्य उसके पहले के 8 सालों की तुलना में लगभग 25 गुना अधिक है।

अमित शाह ने कहा कि नशीले पदार्थों का दुरूपयोग, न केवल समाज को खोखला बनाता है, बल्कि, नशीली दवाओं की तस्करी से अर्जित धन देश की सुरक्षा के लिए भी बहुत बडा ख़तरा है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि NCB और सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयास से अपेक्षित सफलता हासिल होगी। आइये हम सब मोदी जी के ‘ड्रग्स मुक्त भारत’ के संकल्प की पूर्ति में अपना-अपना योगदान दें और भारत को ड्रग्स मुक्त बनाएँ।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.