त्रिपुरा में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिये रविवार को हुई मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन सीट पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि टाउन बोरडोवाली सीट पर मुख्यमंत्री व भाजपा उम्मीदवार माणिक साहा ने 6,104 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 17,181 मत मिले, जो डाले गए कुल मतों का 51.63 प्रतिशत हैं।
उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11,077 मत मिले, जो कुल मतों का 33.29 फीसद है।
अगरतला सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन को 3,163 मतों के अंतर से जीत मिली है। उन्हें 17,241 वोट मिले, जो डाले गए कुल वोट का 43.46 प्रतिशत हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार अशोक सिन्हा को 14,268 (35.57 प्रतिशत) मत मिले।
इस जीत के साथ ही रॉय बर्मन विधानसभा में कांग्रेस के एकमात्र विधायक बन गए हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।
माकपा के गढ़ जुबराजनगर में भाजपा को 4,572 मतों के अंतर से जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार मलिना देबनाथ को 18,769 (51.83 प्रतिशत) वोट मिले, जबकि माकपा के शैलेंद्र चंद्र नाथ के खाते में 14,197 (39.2 प्रतिशत) वोट आए।
सुरमा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार स्वप्ना दास को 4,583 मतों के अंतर से जीत मिली। उन्हें कुल 16,677 (42.34 प्रतिशत) वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी टिपरा मोथा के उम्मीदवार बाबूराम सतनामी के खाते में 12,094 (30.7 प्रतिशत) वोट आए।
उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान हुआ था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment