Categories: News-Headlines

सरकार ने ड्रोन विमानों के प्रमाणन को सरल, तीव्र और पारदर्शी बनाने के लिए ड्रोन प्रमाणन योजना अधिसूचित की

सरकार ने ड्रोन विमानों के प्रमाणन को सरल, तीव्र और पारदर्शी बनाने के लिए ड्रोन प्रमाणन योजना अधिसूचित की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि उदार नियम, एयर स्‍पेस मैप, पी एल आई योजना और सिंगल विंडो डिजिटल स्‍काई प्‍लेटफार्म से भारत में ड्रोन विनिर्माण उद्योग को मदद मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत को विश्‍व का ड्रोन केंद्र बनाने की दिशा में यह एक प्रभावी कदम होगा।

All five forms (D1 to D5) under Drone Rules, 2021 have been enabled on DigitalSky Platform on 26 Jan 2022. It is a Great collaboration between Team HMTL AAI, DGCA, MoCA, startups and industry.
Link:- https://t.co/N2otKhXY3B pic.twitter.com/L01vGbAoa5

— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) January 26, 2022

सरकार भारत में ड्रोन विमानों के लिए विश्‍व की अग्रणी अनुकूल व्‍यवस्‍था स्‍थापित करने का प्रयास कर रही है। इससे भारतीय क्षेत्र में ड्रोन विमानों के सुरक्षित, कुशल और सुगम्‍य संचालन के लिए भौतिक और डिजिटल सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जा सकेंगी। ड्रोन प्रौद्योगिकी तेजी से विकसित हो रही है। यह कृषि, बुनियादी ढांचा, आपात उपायों, परिवहन और भूस्‍थानिक मापन सहित अर्थव्‍यवस्‍था के लगभग सभी क्षेत्रों में उपयोगी साबित हो रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने ड्रोन पंजीकरण और संचालन के लिए डिजिटल स्‍काई प्‍लेटफार्म बनाया है। उपयोगकर्ताओं को इस पर पंजीकरण कराना होगा तथा येलो और रेड जोन में प्रत्‍येक उडान के लिए ऑनलाइन अनुमति लेनी होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

23 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

23 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

23 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

24 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

24 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

1 day ago

This website uses cookies.