Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार ने संसद के बजट सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए 31 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई

केंद्र सरकार ने संसद के बजट सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए 31 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्‍यसभा और लोकसभा में राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया है। कोविड स्थिति को देखते हुए बैठक वर्चुअली होगी।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। सत्र सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों की संयुक्‍त बैठक में राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण से शुरू होगा। अगले दिन 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।

बजट सत्र का पहला भाग 11 फरवरी तक चलेगा। एक महीने के अवकाश के बाद दूसरा भाग 14 मार्च से शुरू होगा और 8 अप्रैल को संपन्‍न होगा।

बजट सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में कोविड से बचाव के लिए ऐहतियाती दूरी के नियम का पालन किया जाएगा। 2 फरवरी से नए नियम लागू हो जाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.