Categories: News-Headlines

सरकार ने चुनावी बॉन्ड के नये चरण को मंजूरी दी, बिक्री के लिये एक अक्टूबर से उपलब्ध

सरकार ने 2 जनवरी 2018 की राजपत्र अधिसूचना संख्या 20 के माध्यम से चुनावी बॉन्‍ड योजना 2018 को अधिसूचित किया है। योजना के प्रावधानों के अनुसार चुनावी बॉन्‍ड वह व्यक्ति खरीद सकता है, (जैसा कि राजपत्र अधिसूचना की मद संख्या 2 (डी) में परिभाषित है) जो भारत का नागरिक है या भारत में निगमित या स्थापित है। एक व्यक्ति होने के नाते चुनावी बॉन्‍ड खरीद सकता है, ऐसा वह या तो अकेले कर सकता है या अन्य व्यक्तियों के साथ संयुक्त रूप से कर सकता है। केवल वे राजनीतिक दल जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (1951 का 43) की धारा 29ए के तहत पंजीकृत हैं और जिन्हें लोक सभा या राज्य विधान सभा के लिए पिछले आम चुनाव में कम से कम एक प्रतिशत मत मिले हैं, चुनावी बॉन्‍ड प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे। चुनावी बॉन्‍ड एक पात्र राजनीतिक दल द्वारा अधिकृत बैंक के साथ एक बैंक खाते के माध्यम से ही भुनाया जाएगा।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को बिक्री के XXII चरण में, 01.10.2022 से 10.10.2022 तक अपनी 29 अधिकृत शाखाओं (संलग्न सूची के अनुसार) के माध्यम से चुनावी बॉन्‍ड जारी करने और भुनाने के लिए अधिकृत किया गया है।

चुनावी बॉन्‍ड जारी होने की तारीख से पंद्रह कैलेंडर दिनों के लिए वैध होंगे और वैधता अवधि की समाप्ति के बाद चुनावी बॉन्‍ड जमा किए जाने पर किसी भी प्राप्तकर्ता राजनीतिक दल को कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। एक पात्र राजनीतिक दल द्वारा अपने खाते में जमा किए गए चुनावी बॉन्‍ड की राशि उसी दिन खाते में जमा हो जाएगी।

चुनावी बांड योजना – 2018

29 मौजूदा अधिकृत शाखाएं

क्रम संख्या
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र
शाखा का नाम और पता
शाखा कोड संख्या

1.
दिल्ली
दिल्ली मुख्य शाखा 11, संसद मार्ग, नई दिल्ली – 110001
00691

2.
हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़
चंडीगढ़ मुख्य शाखा एससीओ 43-48, बैंकिंग स्क्वायर, सेक्टर-17बी, चंडीगढ़, जिला: चंडीगढ़राज्य: चंडीगढ़, पिन: 160017
00628

3.
हिमाचल प्रदेश
शिमला मुख्य शाखाकाली बाड़ी मंदिर के पास, द मॉल, शिमला, जिला: शिमला राज्य: हिमाचल प्रदेश, पिन: 171003
00718

4.
जम्मू और कश्मीर
बादामी बाग (श्रीनगर) शाखा बादामी बागछावनी, श्रीनगर, कश्मीर जिला: बडगाम,राज्य: जम्मू और कश्मीर पिन: 190001
02295

5.
उत्तराखंड
देहरादून मुख्य शाखा4, कॉन्वेंट रोड, देहरादून उत्तराखंड, जिला: देहरादून राज्य: उत्तराखंड पिन: 248001
00630

6.
गुजरात, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव
गांधीनगर शाखा, प्रथम तल, अंचल कार्यालय सेक्टर 10 बी गांधीनगर जिला: गांधीनगर,राज्य: गुजरात पिन: 382010
01355

7.
मध्य प्रदेश
भोपाल मुख्य शाखा टी.टी.नगर, भोपाल-462003, भोपाल, मध्य प्रदेश,जिला : भोपाल,राज्य: मध्य प्रदेश, पिन: 462003
01308

8.
छत्तीसगढ
रायपुर मुख्य शाखा पी.बी.न.- 29/61,जयस्तंभ चौक, रायपुर, जिला : रायपुरराज्य : छत्तीसगढ़ पिन : 492001
00461

9.
राजस्थान
जयपुर मुख्य शाखा पी.बी.न.-72, सांगानेरी गेटजयपुर, राजस्थान जिला: जयपुर, राज्य: राजस्थानपिन: 302003
00656

10.
महाराष्ट्र
मुंबई मुख्य शाखा मुंबई समाचार मार्गहॉर्निमैन सर्कल, फोर्ट, मुंबई, महाराष्ट्र पिन: 400001
00300

11.
गोवा, लक्षद्वीप
पणजी शाखासामने: होटल मंडोवी, दयानंद, दयानंद बंदोदकर मार्ग, पणजी, गोवा।जिला: उत्तरी गोवा, राज्य: गोवा, पिन: 403001
00509

12.
उतार प्रदेश
लखनऊ मुख्य शाखातरावली कोठी, मोतीमहल मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेशजिला: लखनऊ, राज्य: उत्तर प्रदेशपिन: 226001
00125

13.
उड़ीसा
भुवनेश्वर मुख्य शाखा पी.बी.न.-14, भुवनेश्वर भुवनेश्वरजिला : खुर्दाराज्य उड़ीसा , पिन-751001
00041

14.
पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार
कोलकाता मुख्य शाखा समृद्धि भवन1, स्ट्रैंड रोड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, जिला: कोलकाता।राज्य: पश्चिम बंगाल 3 पिन: 700001
00001

15.
बिहार
पटना मुख्य शाखापश्चिम गांधी मैदान, पटना, बिहार, पिन: 800001
00152

16.
झारखंड
रांची ब्रांच कोर्ट कंपाउंड,झारखंड, जिला: रांची, राज्य: झारखंड, पिन: 834001
00167

17.
सिक्किम
गंगटोक शाखाएम जी मार्ग, गंगटोक सिक्किम जिला: पूर्वी सिक्किमराज्य : सिक्किम पिन : 737101
00232

18.
अरुणाचल प्रदेश
ईटानगर शाखाटीटी मार्ग, वीआईपी रोड बैंक टीनाली, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश जिला: पापुमपारेराज्य: अरुणाचल प्रदेश, पिन: 791111
06091

19.
नगालैंड
कोहिमा शाखाउपायुक्त कार्यालय के पास कोहिमानगालैंड पिन: 797001
00214

20.
असम
गुवाहाटी शाखापान बाजार, एमजी रोड,कामरूप, गुवाहाटी, पिन: 781001
00078

21.
मणिपुर
इंफाल शाखाएम जी एवेन्यू, इंफाल पश्चिम मणिपुरपिन: 795001
00092

22.
मेघालय
शिलांग शाखाएमजी रोड, जनरल पीओ शिलांग के पास, जिला: खासी हिल्स), मेघालय, पिन: 793001
00181

23.
मिजोरम
आइजोल शाखा सोलोमन्स गुफाजिला: आइजोल, मिजोरम पिन: 796001
01539

24.
त्रिपुरा
अगरतला शाखाहरि गंगा बसाक रोड, अगरतलाजिला: त्रिपुरा (पश्चिम), त्रिपुरा पिन: 799001
00002

25.
आंध्र प्रदेश
विशाखापत्तनम शाखा रेडनाम गार्डन, जेल रोड,जंक्शन,  पेज/वोडाफोन कार्यालय के सामने, विशाखापत्तनम,जिला: विशाखापत्तनम राज्य: आंध्र प्रदेश पिन: 530002
00952

26.
तेलंगाना
हैदराबाद मुख्य शाखा बैंक स्ट्रीट, कोटि, हैदराबाद, जिला : हैदराबादराज्य: तेलंगाना पिन: 500095
00847

27.
तमिलनाडु और पुडुचेरी
चेन्नई मुख्य शाखा 336/166, थंबुचेट्टी स्ट्रीट, पैर्री, चेन्नईराज्य: तमिलनाडु पिन: 600001
00800

28.
कर्नाटक
बेंगलुरु मुख्य शाखा पोस्ट बैग नंबर 5310,सेंट मार्क्स रोड, बैंगलोर,जिला: बैंगलोर शहरी, राज्य: कर्नाटक, पिन: 560001
00813

29.
केरल
तिरुवनंतपुरम शाखा पी.बी.नं.14, एम.जी.रोड,तिरुवनंतपुरम,जिला: तिरुवनंतपुरम, राज्य: केरल, पिन: 695001
00941

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

55 seconds ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

3 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

3 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

3 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.