Categories: News-Headlines

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में रिफंड के लिए कुल 1,35,093.6 करोड़ रुपये जारी किए गए

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 16 दिसंबर, 2021 तक के प्रत्यक्ष कर संग्रह के आंकड़े बताते हैं कि पिछले वित्तीय वर्ष यानी वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में 5,87,702.9 करोड़ रुपये की तुलना में जारी वित्तीय वर्ष में कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 9,45,276.6 करोड़ रुपये हैजो 60.8% की वृद्धि दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में (16.12.2021 तक) कुल संग्रह ने वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि के कुल संग्रह पर 40% की वृद्धि दर्ज की है,जब कुल संग्रह 6,75,409.5 करोड़ रुपये हुआ था और वित्त वर्ष 2018-19 की इसी अवधि के कुल संग्रह 6,70,739.1 करोड़ रुपये पर 40.93% की वृद्धि दर्ज की है।

कुल 9,45,276.6 करोड़ रुपये (16.12.2021 तक) के प्रत्यक्ष कर संग्रह में 5,15,870.5 करोड़ रुपये (कुल रिफंड) निगम कर (सीआईटी) और सुरक्षा लेनदेन कर (एसटीटी) सहित 4,29,406.1 करोड़ रुपये (कुल रिफंड) का व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) शामिल है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 (16.12.2021तक) के लिए प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (रिफंड के लिए समायोजन से पहले) पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में कुल 7,33,715.2 करोड़ रुपये की तुलना में 10,80,370.2 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2019-20 में इसी अवधि के लिए सकल संग्रह 8,34,398 करोड़ रुपये और वह वित्त वर्ष 2018-19 के लिए सकल संग्रह 7,96,342 करोड़ रुपये था।

कुल 10,80,370.2 करोड़ रुपये के सकल संग्रह में 6,05,652.6 करोड़ रुपये का निगम कर (सीआईटी) और सुरक्षा लेनदेन कर (एसटीटी) सहित 4,74,717.6 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) शामिल है। लघु शीर्षवार संग्रह (16.12.2021 तक) में 4,59,917.1 करोड़ रुपये का अग्रिम कर, 4,93,171.7 करोड़ रुपये स्रोत पर कर कटौती (टीडीसी),74,336.2 करोड़ रुपये का स्व-मूल्यांकन कर, 44,028.7 करोड़ रुपये का नियमित मूल्यांकन कर, 6,525.9 करोड़ रुपये का लाभांश वितरण कर और अन्य मामूली शीर्षों के तहत 2390.6 करोड़ रुपये का कर शामिल है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 की पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही के लिए 16.12.21 तक संचयी अग्रिम कर संग्रह 4,59,917.1 करोड़ रुपए है जबकि इसके ठीक पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष यानी 2020-21 की इसी अवधि के लिए यह 2,99,620.5 करोड़ रुपये थी। इस पर वर्ष 2020-21 का अग्रिम कर संग्रह 53.5% (लगभग) की वृद्धि दर्शाता है। इसके अलावा,16.12.2021 (वित्त वर्ष 2021-22) को 4,59,917.1 करोड़ रुपये का संचयी अग्रिम कर संग्रह पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में इसी अवधि में अग्रिम कर संग्रह (संचयी) 3,18,929.4 करोड़ रुपये की तुलना में 44.21% की वृद्धि दर्शाता है और वित्त वर्ष 2018-19 में इसी अवधि में अग्रिम कर संग्रह (संचयी) 3,07,096.3 करोड़ रुपये पर 49.76% की वृद्धि दर्शाता है।

16.12.2021 को कुल 4,59,917.1 करोड़ रुपए के अग्रिम कर के आंकड़े में 3,49,045.4 करोड़ रुपये का निगम कर (सीआईटी) और 1,10,871.7 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) शामिल है। इस राशि के और बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि बैंकों से इस बारे में और जानकारी मिलने वाली है।

वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक रिफंड के 1,35,093.6 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

10 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

10 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.