भूटान के महामहिम नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने देश के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालपो’ से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस गर्मजोशी भरे भाव के लिए भूटान के महामहिम नरेश का आभार व्यक्त किया है। भूटान के प्रधानमंत्री के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई ट्वीट्स में कहा;
‘धन्यवाद, ल्योंचेन @ पीएम भूटान! मैं इस गर्मजोशी भरे भाव से अत्यंत कृतज्ञ हूं, और भूटान के महामहिम नरेश के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
मुझे भूटान के अपने भाई-बहनों से अत्यधिक स्नेह प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है, और मैं भूटान के राष्ट्रीय दिवस के शुभ अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं।
मैं भूटान के सतत विकास के अनूठे मॉडल और गहन आध्यात्मिक जीवन शैली के लिए उसकी प्रशंसा करता हूं। एक के बाद एक सभी द्रूक ग्यालपो – महामहिम नरेश – ने इस देश को एक विशिष्ट पहचान दी है, और पड़ोसी से मित्रता के उस विशेष जुड़ाव को काफी बढ़ाया है जो हमारे राष्ट्र साझा करते हैं।
भारत भूटान को अपने एक सबसे करीबी मित्र और पड़ोसी के रूप में सदैव ही सराहेगा और हम हरसंभव तरीके से भूटान की विकास यात्रा में सहयोग देना जारी रखेंगे।’
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment