Categories: News-Headlines

सरकार ने कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रॉन को देखते हुए विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देशों को संशोधित किया

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के नये वैरियंट ओमिक्रॉन को देखते हुए विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देशों को संशोधित किया है। ये दिशा-निर्देश कल लागू हो चुके हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने यात्रा से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर निगेटिव आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट अपलोड करते हुए 14 दिन का यात्रा विवरण जमा करना अनिवार्य कर दिया है। यात्रा से 72 घंटे पहले आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, ‘जोखिम की आशंका वाले देशों’ के यात्रियों को आगमन के बाद हवाई अड्डे पर कोविड जांच करानी होगी और परिणाम की प्रतीक्षा करनी होगी। जांच रिपोर्ट नकारात्मक आने पर उन्‍हें सात दिन के लिए अपने निवास पर क्वारंटीन होना होगा और आठवें दिन उन्‍हें फिर से जांच करानी होगी। दोबारा रिपोर्ट नकारात्मक आने पर अगले सात दिन तक उन्हें अपने स्‍वास्‍थ्‍य की निगरानी रखनी होगी। जोखिम वाले देशों को छोड़कर अन्‍य देशों के यात्रियों को हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति होगी और उन्‍हें 14 दिन तक अपने स्वास्थ्य पर नजर रखनी होगी। विदेश से आने वाले लोगों में से कुल पांच प्रतिशत यात्रियों को हवाई अड्डे पर आगमन के बाद परीक्षण से गुजरना होगा। इन परीक्षणों पर होने वाला खर्च नागरिक उड्डयन मंत्रालय वहन करेगा। जलमार्ग से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भी हवाई यात्रियों की तरह परीक्षण से गुजरना होगा। नये दिशा-निर्देशों के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को आगमन से पहले और बाद में परीक्षण से छूट दी गई है। हालांकि, आगमन पर या होम क्वारंटीन के दौरान कोविड के लक्षण पाए जाते हैं, तो उनका परीक्षण किया जाएगा और निर्धारित मानकों के अनुसार उनका उपचार किया जाएगा।

भारत आई ग्‍यारह अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के तीन हजार चार सौ छिहत्‍तर यात्रियों की जांच के बाद छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल कहा कि सभी यात्रियों की आरटी पीसीआर जांच की गई। संक्रमित यात्रियों के नमूने जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए लैब में भेजे गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.