Categories: News-Headlines

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कहा- भारत बहुध्रुवीय विश्‍व का सशक्‍त केन्‍द्र, उन्‍होंने कहा- दोनों देशों की एक समान विदेश नीति

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत बहु-धुव्रीय विश्‍व का ऐसा सशक्‍त केन्‍द्र है जिसकी विदेश नीति और प्राथमिकताएं रूस के काफी निकट हैं।

राष्‍ट्रपति पुतिन ने कल क्राइमलिन में कहा कि अगले सप्‍ताह वे भारत आ रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ बातचीत में दोनों नेता भारत रूस संबंधों और कार्यनीतिक भागीदारी को और विकसित करने के नये उपायों की रूपरेखा तय करेंगे।

राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि परस्‍पर भागीदारी से दोनों देशों को वास्‍तविक लाभ हुआ है और द्विपक्षीय व्‍यापार में प्रगति हुई है। ऊर्जा, नवाचार, अंतरिक्ष तथा कोरोना वैक्‍सीन और औषधि उत्‍पादन क्षेत्र में संबंध मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में, संयुक्‍त उद्यम लगाने सहित व्‍यापक सहयोग है।

रूस के राष्‍ट्रपति ने कहा कि उन्‍हें इस बात का पूरा विश्‍वास है कि मैत्री और परस्‍पर समझ की सुदृढ परम्‍पराओं पर भरोसा रखते हुए दोनों देश संबंधों को और आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।

राष्‍ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ भारत रूस शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए इस महीने की 6 तारीख को नई दिल्‍ली पहुंचेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

7 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.