Categories: News-Headlines

सरकार ने कहा है कि देश में कोविड रोगियों की संख्‍या कम हो रही है लेकिन दूसरी लहर अभी समाप्‍त नहीं हुई

सरकार ने कहा है कि देश में कोविड रोगियों की संख्‍या कम हो रही है लेकिन दूसरी लहर अभी समाप्‍त नहीं हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 31 हजार से अधिक लोगों में यह संक्रमण पाया गया है। इनमें से अधिकतर केरल और महाराष्‍ट्र में हैं।

पिछले 24 घंटे में जो 31 हजार केसज आए हैं। अभी भी इनके जो अधिकांश मामलें हैं, वो केरल और महाराष्‍ट्र से आ रहे हैं। हालांकि एब्‍सलुट नंबर जरूर घटे हैं, 62.73 परसेन्‍ट ऑफ द टोटल केस इन द लास्‍ट वीक हेव बिन रिपोर्टिड फरोम केरला। इस समय देश में तीन लाख एक हजार ऐक्टिव केसज हैं और जो रिकवरी है, वो 97.8 परसेन्‍ट है, जो लगातार बढ़ रही है।

राजेश भूषण ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के 66 प्रतिशत लोगों को कोविड रोधी टीके की कम से कम एक डोज और 23 प्रतिशत को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। उन्‍होंने बताया कि छह राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में शत-प्रतिशत आबादी को पहली डोज दी जा चुकी है।

ये राज्‍य हैं- लक्षद्वीप, चंडीगढ, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि दिव्‍यांगों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को उनके घर पर टीके की सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉक्‍टर बलराम भार्गव ने कहा कि त्‍योहारों के लिए कोविड दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियंत्रण क्षेत्र और पांच प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में भीड-भाड से बचा जाना चाहिए।

नीति आयोग के स्‍वास्‍थ्‍य सदस्‍य डॉक्‍टर वी० के० पॉल ने कहा कि लगभग दो तिहाई वयस्‍क आबादी को टीके की एक डोज और लगभग एक चौथाई को दोनों डोज दी जा चुकी हैं जो एक महत्‍वपूर्ण उपलब्‍धि है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.