Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान वाशिंगटन डीसी में संयुक्त राज्य अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भेंट की। उन्होंने अपनी इस पहली व्यक्तिगत मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त भी की। इससे पूर्व जून 2021 में हुए अपने टेलीफोन वार्तालाप का भी उन्होंने गर्मजोशी को साथ स्मरण किया। दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान सहित हाल के वैश्विक बदलावों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और एक मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

दोनों नेताओं ने अपने-अपने देशों में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की, जिसमें तेजी से टीकाकरण प्रयासों के माध्यम से महामारी को रोकने के लिए वर्तमान में जारी प्रयास के साथ-साथमहत्वपूर्ण दवाओं, चिकित्सीय और स्वास्थ्य देखभाल उपकरणों की आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है।

दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन पर सहयोगात्मक कार्यवाही के महत्व को भी स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ाने के लिए भारत के अथक प्रयासों और हाल ही में शुभारंभ किए गए राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के बारे में चर्चा की। उन्होंने पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए जीवनशैली में बदलाव के महत्व पर भी जोर दिया।

उन्होंने अंतरिक्ष सहयोग, सूचना प्रौद्योगिकी, विशेष रूप से उभरती और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग सहित भविष्यगत सहयोग के क्षेत्रों पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने पारस्परिक रूप से लाभकारी शिक्षा संबंधों और दोनों देशों के बीच ज्ञान, नवाचार और प्रतिभा के आधार के रूप में लोगों से लोगों के बीच के जीवंतसंबंधों को और मज़बूत बनाने पर भी अपनी सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और सेकंड जेंटलमैन डगलस एम्हॉफ को शीघ्र ही भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

23 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

58 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.