Categories: News-Headlines

सरकार ने कहा- सैटेलाइट कम्युनिकेशन- सैटकॉम, मोबाइल नेटवर्क के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करेगा बल्कि उसका पूरक होगा

संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा है कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन (सैटकॉम) ग्राउंड-आधारित मोबाइल नेटवर्क के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करेगा, बल्कि यह उनका पूरक होगा। नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष कॉन्क्लेव के तीसरे संस्करण को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर पेम्‍मासानी ने कहा कि व्यापक कनेक्टिविटी प्राप्त करने के लिए सैटकॉम को 5जी और 6जी जैसी स्थलीय नेटवर्क प्रौद्योगिकियों के पूरक के रूप में देखा जाना चाहिए। चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि 5जी और आगामी 6जी, सैटकॉम सेवाओं के साथ मिलकर जमीन और आसमान दोनों को जोड़ सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

6 hours ago

Winter Storm Alert: इस सप्ताह 3 फीट तक बर्फ गिरने और तेज हवाओं की संभावना

अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.