Categories: News-Headlines

सरकार ने कपड़ा क्षेत्र के लिये पीएलआई योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये के 61 प्रस्तावों को मंजूरी दी

कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सरकार ने 19 हजार 77 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 61 आवेदनों को स्वीकृति दी है। नई दिल्ली में आज वस्त्र मंत्रालय सचिव, यू.के. सिंह ने कहा कि कुल 67 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 61 को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों का पांच साल की अवधि में अनुमानित कारोबार लगभग एक लाख 85 हजार करोड़ रुपये होने का अनुमान है। यू.के. सिंह ने कहा कि इन कंपनियों के अनुमान के अनुसार करीब दो लाख चालीस हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

पिछले वर्ष केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी थी। इसके अंतर्गत पांच वर्ष में 10 हजार 683 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना देश में मानव निर्मित कपड़े, परिधान और तकनीकी वस्त्रों के उत्पादन को बढ़ावा देगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.