Categories: News-Headlines

खनिज उत्पादन में रिकॉर्ड 13.2 प्रतिशत की संचयी वृद्धि

खनन और उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक फरवरी, 2022 (आधार: 2011-12 = 100) के लिए फरवरी, 2021 के स्तर की तुलना में 4.5 प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया। भारतीय खान ब्यूरो के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-फरवरी, 2021-22 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 13.2 प्रतिशत बढ़ी है।

फरवरी, 2022 में महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन स्तर इस प्रकार रहाः कोयला 795 लाख टन, लिग्नाइट 47 लाख टन, प्राकृतिक गैस (प्रयुक्त) 2515 मिलियन घन मीटर, पेट्रोलियम (कच्चा) 23 लाख टन, बॉक्साइट 2120 हजार टन, क्रोमाइट 373 हजार टन, तांबा सांद्र 9 हजार टन, सोना 125 किलोग्राम, लौह अयस्क 227 लाख टन, सीसा सांद्र 29 हजार टन, मैंगनीज अयस्क 293 हजार टन, जस्ता सांद्र 143 हजार टन, चूना पत्थर 333 लाख टन, फास्फोराइट 108 हजार टन, मैग्नेसाइट 10 हजार टन और हीरा 48 कैरेट।

फरवरी 2021 की तुलना में फरवरी, 2022 के दौरान जिन प्रमुख खनिजों में सकारात्मक वृद्धि दिखी, उनमें हीरा (43.4प्रतिशत), लिग्नाइट (24.7प्रतिशत), प्राकृतिक गैस (प्रयुक्त) (12.5प्रतिशत), फॉस्फोराइट (9.9प्रतिशत), जस्ता सांद्र (8.7प्रतिशत), बॉक्साइट (8.3प्रतिशत), कोयला (6.6प्रतिशत), लौह अयस्क (5.9प्रतिशत) और मैग्नेसाइट (0.6प्रतिशत) शामिल हैं। जिन महत्वपूर्ण खनिजों में नकारात्मक वृद्धि दिखी उनमें चूना पत्थर (-0.5प्रतिशत), सोना (-2.1प्रतिशत), पेट्रोलियम (कच्चा) (-2.2प्रतिशत), सीसा सांद्र (-14.0प्रतिशत), मैंगनीज अयस्क (-17.3प्रतिशत) तांबा सांद्र (-19.8प्रतिशत) और क्रोमाइट (-33.1प्रतिशत) हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.