सरकार ने कोविड तैयारियों का जायजा लेने और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कल समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर पी.के. मिश्रा ने की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश दिए थे।
बैठक में बताया गया कि एक हजार सात सौ 16 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की जांच की गई है तथा जांच के लिए पांच हजार से ज्यादा नमूने लिए गए हैं।
डॉक्टर मिश्रा को जानकारी दी गई कि संशोधित दिशा-निर्देश के अनुसार चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान से आ रहे यात्रियों को आज से यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य रूप से करानी होगी। इन देशों आ रहे यात्रियों को आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट और स्वघोषणा एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
बैठक में जानकारी दी गई कि जीनोम सिक्वेंसिंग व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है ताकि अधिक संख्या में नमूनों की जांच संभव हो सके। बैठक में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा भी की गई।
देश में अब तक कोविड की 220 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। इनमें से एक सौ दो करोड़ से अधिक वैक्सीन की पहली डोज और 95 करोड़ से अधिक दूसरी डोज दी गई है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment