Categories: News-Headlines

सरकार की नागरिकों को सलाह, अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली दुष्टतापूर्ण कॉलों से सावधान रहें

संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आने वाली दुष्टतापूर्ण कॉलों से सावधान रहें, जो भारत के स्टॉक एक्सचेंजों और व्यापार में गड़बड़ी पैदा करने के इरादे से की जाती हैं। इस तरह की दुष्टतापूर्ण कॉलें राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा की जाती हैं, जिनका उद्देश्य लोगों में भय पैदा करना है।

डीओटी ने सभी टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं को ऐसे नंबरों से आने वाली दुष्टतापूर्ण कॉल को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। नागरिकों को ऐसी कॉल प्राप्त होने पर, डीओटी को help-sancharsathi[at]gov[dot]in या अपने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.