Categories: News-Headlines

सरकार और प्रदर्शनकारी किसान नेताओं के बीच अगली बातचीत अब कल होगी

सरकार और प्रर्दशनकारी किसान नेताओं के बीच अगली बातचीत अब कल होगी। केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच वार्ता का तीसरा दौर कल संपन्‍न हुआ। बातचीत लगभग पांच घंटे चली थी। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों के साथ चर्चा सकारात्‍मक माहौल में हुई। तीसरे दौर की वार्ता में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्‍व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्‍यानंद राय ने की। किसानों की तरफ से जगजीत सिंह डल्‍लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और जरनैल सिंह ने बैठक में भाग लिया। इससे पहले 8 फरवरी और 12 फरवरी को दोनों पक्षों की वार्ता में कोई निर्णय नहीं हो सका था।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

17 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.