Categories: News-Headlines

इसरो आज शाम 5 बजे मौसम उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज शाम आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मौसम उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। यह प्रक्षेपण जियोसिंक्रोनस प्रक्षेपण यान से किया जाएगा। इस रॉकेट को नॉटी बॉय नाम दिया गया है।

यह प्रक्षेपण शाम पांच बजकर पैंतीस मिनट पर किया जाएगा। यह रॉकेट से इसरो का 16वां और स्वदेश में विकसित क्रायोजेनिक इंजन से 10वां प्रक्षेपण होगा।

इस मिशन के तहत इनसैट थ्रीडी-एस को जियो सिंक्रोनस कक्षा में स्थापित किया जाएगा। मिशन का उद्देश्य पृथ्वी की सतह और सागर तथा पर्यावरण की निगरानी करना है, ताकि मौसम पर उसके प्रभाव को समझा जा सके।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

15 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.