Categories: News-Headlines

समुद्री तूफान असानी के कारण ओडिशा के तटवर्ती इलाकों और आंध्रप्रदेश के उत्‍तर तटीय क्षेत्रों में तेज बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाडी के दक्षिण पूर्व में उठा समुद्री तूफान असानी पिछले कुछ घंटे में 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर बढ गया है। ये तूफान आज सवेरे कार-निकोबार के पश्चिम उत्‍तर पश्चिम में करीब 480 किलोमीटर की दूरी पर, पोर्टब्‍लेयर के पश्चिम में 400 किलोमीटर, विशाखापत्‍तनम से 940 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में और पुरी के दक्षिण दक्षिण पूर्व में करीब एक हजार किलोमीटर की दूरी पर केन्द्रित था। अगले 12 घंटे में यह तेज होकर दक्षिण पश्चिम दिशा में बढ सकता है। तूफान के मंगलवार तक उत्‍तर पश्चिम दिशा की ओर बढते हुए आध्रप्रदेश और ओडिशा तट की ओर बढने की संभावना है।

इसके असर से ओडिशा के तटवर्ती इलाकों और आंध्रप्रदेश के उत्‍तर तटीय क्षेत्रों में मंगलवार की शाम से कहीं सामान्‍य और कहीं कहीं जोरों की बारिश हो सकती है। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.