Categories: News-Headlines

सभी राजनीतिक दल संसद के शीतकालीन सत्र को अधिक उपयोगी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करें- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि वे संसद के शीतकालीन सत्र को अधिक उपयोगी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करें। शीतकालीन सत्र से पहले संसद परिसर में आज मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे बहस में युवा सदस्‍यों को भाग लेने का मौका दें। इससे उन्‍हें भविष्‍य के लिए खुद को संवारने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को नयी उंचाईयों तक ले जाने की मंशा के साथ अधिवेशन में महत्‍वपूर्ण फैसले लिए जाने के प्रयास किए जयेंगे।

सत्र को महत्‍वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि ये सत्र ऐसे समय में हो रहा है जब भारत ने जी-20 की अध्‍यक्षता ग्रहण की है और देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। उन्‍होंने कहा कि जी-20 विश्‍व के सामने भारत की क्षमता को दर्शाने का विशेष अवसर है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.