भारत और बांग्लादेश के बीच सुरक्षा और सीमा प्रबंधन पर संयुक्त कार्य समूह की 18वीं बैठक कल नई दिल्ली में सम्पन्न हुई। बैठक में भारत-बांग्लादेश के बीच सुरक्षा और सीमा प्रबंधन पर गहन चर्चा की गई। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 150 गज के भीतर सीमा पर बाड़ लगाने, विकास कार्यों, अवैध क्रॉसिंग, उग्रवाद की जाँच में द्विपक्षीय सहयोग, आतंकवाद, संगठित अपराध और तस्करी आदि जैसे द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बांग्लादेश ने 1971 युद्ध में भारत के योगदान को याद किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय में अपर सचिव पीयूष गोयल और बांग्लादेश के अपर सचिव ए.के. मुखलेसुर रहमान ने किया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम… Read More
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment