सउदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बैठक नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर हुई। कल विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर ने सउदी अरब के विदेश मंत्री से बातचीत की थी।
दोनों विदेश मंत्रियों ने आपसी हित से जुड़े द्विपक्षीय़, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने अक्टूबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी परिषद समझौते के कार्यान्वयन की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य देखभाल और मानव संसाधन से जुड़े क्षेत्रों में आपसी भागीदारी सुदृढ़ करने के लिए भविष्य की योजना पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने अफगानिस्तान के घटनाक्रम और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment