Categories: News-Headlines

चरणजीत सिंह चन्‍नी ने पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली, प्रधानमंत्री ने उन्‍हें बधाई दी

पंजाब में चरणजीत सिंह चन्‍नी ने आज नये मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे राज्‍य के 16वें मुख्‍यमंत्री बने हैं। चंडीगढ के राजभवन में राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ दो वरिष्‍ठ विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ पी सोनी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वे राज्‍य के उप-मुख्‍यमंत्री भी होंगे। ओ पी सोनी, अमृतसर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं जबकि रंधावा डेरा बाबा नानक क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

पहले ब्रहम महिंद्रा का नाम उप-मुख्‍यमंत्री पद के लिए प्रस्‍तावित था परन्‍तु उनके स्‍थान पर ओ पी सोनी का नाम प्रस्‍तुत किया गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ब्रहम महिंद्रा ने उप-मुख्‍यमंत्री का पद लेने से इन्‍कार कर दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, विधानसभा अध्‍यक्ष राणा के पी सिंह और राज्‍यसभा सांसद अंबिका सोनी उपस्थित थीं। पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने समारोह में भाग नहीं लिया। चरणजीत सिंह चन्‍नी को कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के स्‍थान पर मुख्‍यमंत्री बनाया गया है उन्‍होंने पार्टी द्वारा कथित रूप से अपमानित होने के बाद मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चरणजीत सिंह चन्‍नी को बधाई दी है। एक संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार, पंजाब के लोगों के विकास के लिए राज्‍य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.