Categories: News-Headlines

संस्थागत निवेशकों के लिए एलआईसी का आई.पी.ओ. आज से खुलेगा

जीवन बीमा निगम का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम-आईपीओ आज संस्‍थागत निवेशकों के लिए खुल रहा है। आम जनता के लिए यह चार मई से नौ मई तक उपलब्ध रहेगा। एलआईसी आईपीओ 17 मई को शेयर बाज़ारों में सूचीबद्ध किया जाएगा।

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी का आईपीओ मूल्‍य 902 रूपये से लेकर 949 रूपया प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। निवेशक कम से कम 15 शेयरों या इसके गुणक में निवेश कर सकते हैं। एलआईसी ने खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारी श्रेणी को 45 रूपये प्रति शेयर की छूट दी है। पॉलिसी धारक श्रेणी में 60 रूपये प्रति शेयर की छूट मिलेगी।

सरकार एलआईसी में 22 करोड़ 13 लाख शेयर ब्रिकी के माध्‍यम से अपनी साढ़े तीन प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

49 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

4 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

4 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

4 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

4 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.