Categories: News-Headlines

संसद ने नौवहन समुद्री सहायता विधेयक 2021 पारित कर दिया

संसद ने नौवहन समुद्री सहायता विधेयक 2021 पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे मंजूरी दी। शोरशराबे के बीच संक्षिप्त बहस के बाद विधेयक पारित किया गया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है।

विधेयक भारत में नौवहन के लिये सहयोग के विकास, प्रबंधन और रख-रखाव की रूपरेखा तय करता है। यह पोत परिवहन की सक्षमता और सुरक्षा बढ़ाने के लिये एक उपकरण, प्रणाली या सेवा के रूप में नौवहन सहायता का स्वरूप स्पष्ट करता है।

पोत में जहाज, नौका, नौचालन नौका, मछली पकड़ने की नौका, पनडुब्बी और समुद्री मोबाईल ड्रिलिंग यूनिट शामिल हैं। यह विधेयक नौवहन सहयोग संचालक के लिये प्रशिक्षण और प्रमाणन, इसके ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक मूल्यों के विकास का भी प्रावधान करता है।

इसका उद्देश्य उन समुद्री संधियों और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के तहत दायित्वों का अनुपालन भी सुनिश्चित करना है, जिनमें भारत शामिल है। संक्षिप्त बहस का जवाब देते हुए जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विधेयक के महत्व का उल्लेख किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

6 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

9 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

9 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

10 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.