Categories: News-Headlines

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही लखीमपुर खीरी की घटना और गृह राज्‍यमंत्री अजय कुमार मिश्रा को मंत्री परिषद से हटाने की मांग को लेकर विपक्षी सदस्‍यों के हंगामे के कारण लगातार तीसरे दिन बाधित हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके पार्टी के सदस्‍य अपनी मांग के समर्थन में सदन के बीचोंबीच आ गए।

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने विपक्षी सदस्‍यों की नारेबाजी के बीच प्रश्‍नकाल चलाने का प्रयास किया। शोर-शराबा जारी रहने पर अध्‍यक्ष ने सदन की कार्यवाही पहले दो बजे फिर दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी।

राज्‍यसभा में कुछ आवश्‍यक दस्‍तावेज सदन के पटल पर रखने के बाद सभापति एम. वैंकैया नायडू ने सभी सदस्‍यों से आग्रह किया कि वे सदन के नेता और विपक्ष के वरिष्‍ठ सदस्‍यों के साथ बैठक के बाद सदन का कामकाज चलाने के लिए सर्वसम्‍मति बनायें। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्‍थगित कर दी।

राज्यसभा के निलंबित विपक्षी सांसद लगातार संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे हैं। वे अपने निलंबन को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इन 12 विपक्षी सांसदों को पिछले मानसून सत्र के दौरान सदन में उनके अनुचित व्यवहार के कारण मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.