Categories: News-Headlines

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही लोकसभा सुरक्षा चूक के मुद्दे पर आज भी बाधित रही

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही लोकसभा सुरक्षा चूक के मुद्दे पर आज भी बाधित हो रही है। विपक्ष के हंगामें के कारण लोकसभा और राज्‍यसभा की कार्यवाही स्‍थगित की गई।

पहले स्‍थगन के बाद 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू होने पर कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, जेडी यू, और अन्‍य दलों के सदस्‍य सदन के बीचोबीच आकर सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। पीठासीन अधिकारी ने प्रदर्शनकारी सदस्‍यों से बार-बार वापस जाने और सीट पर बैठने की अपील की लेकिन सदस्‍यों का विरोध जारी रहा और सदन की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे तक स्‍थगित कर दी गई।

इससे पहले आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने संसद की सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि इस मामले की जांच जारी है। सुरक्षा में सेंध की जांच के लिए संसदीय उच्‍च अधिकार समिति गठित की गई है। उन्‍होंने कहा कि दुर्भाग्‍य से इस मुद्दे पर राजनीति की जा रही है। श्री बिरला ने कहा कि कुछ सांसदों के निलंबन का इस मुद्दे से कोई संबंध नहीं है और पर्चे दिखाने तथा सदन की प्रतिष्‍ठा धूमिल करने के कारण उन पर कार्रवाई की गई है।

इस बीच, कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, जेडी यू, एनसीपी और अन्‍य दलों के सदस्‍य सदन के बीचोबीच आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वे सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बयान की मांग कर रहे थे। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में यह फैसला किया गया था कि सदन में पर्चे नहीं दिखाए जाएंगे। लेकिन विपक्ष के सदस्‍य ऐसा कर रहे हैं। राज्‍यसभा में भी शोर-शराबा जारी रहा। आज सुबह जब सदन की बैठक शुरू हुई तो विपक्ष के सदस्‍य सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग करने लगे। विपक्ष के सदस्‍यों ने कार्य स्‍थगन के लिए नोटिस दिए लेकिन सभापति जगदीप धनखड ने इसकी अनुमति नहीं दी। कांग्रेस, डीएमके, वामदल और अन्‍य सदस्‍यों ने विरोध जारी रखा और सदन की कार्यवाही साढे 11 बजे तक स्‍थगित करनी पडी। जब सदन की बैठक फिर शुरू हुई तो हंगामा जारी रहा और कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे तक स्‍थगित कर दी गई।

Leave a Comment

Recent Posts

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

14 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 days ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

3 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

3 days ago

This website uses cookies.