Categories: News-Headlines

संसद का शीतकालीन सत्र दोनों सदनों में शुरू, सरकार हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार

दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र दोनों सदनों में शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसद के सत्र की शुरुआत पर बोलते हुए कहा, सरकार हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार है, खुली चर्चा करने के लिए तैयार है। सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। संसद देश हित में चर्चाएं करे, देश की प्रगति के लिए रास्ते खोजे, इसके लिए ये सत्र विचारों की समृद्धि वाला, दूरगामी प्रभाव पैदा करने वाले सकारात्मक निर्णयों वाला बनें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज़ादी के अमृत महोत्सव में हम ये भी चाहेंगे कि संसद में सवाल भी हो, संसद में शांति भी हो। सरकार की नीतियों के खिलाफ जितनी आवाज़ प्रखर होनी चाहिए हो परन्तु संसद की गरिमा, अध्यक्ष की गरिमा के विषय में हम वो आचरण करें जो आने वाले दिनों में देश की युवा पीढ़ी के काम आए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं आशा करता हूं कि भविष्य में संसद को कैसा चलाया, कितना अच्छा योगदान रहा इस तराजू में तोला जाए न कि किसने कितना जोर लगाकर संसद के सत्र को रोक दिया। मानदंड ये होगा कि संसद में कितने घंटे काम हुआ कितना सकारात्मक काम हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 100 करोड़ से अधिक डोज़ कोविड वैक्सीन की पूरी करने के बाद अब हम 150 करोड़ डोज़ की तरफ तेज़ी से बढ़ रहे हैं। नए वेरिएंट की ख़बरें भी हमें ओर सजग करती हैं, मैं संसद के सभी साथियों को भी सजग रहने की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

15 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.