Categories: News-Headlines

संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगा, आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 संसद के पटल पर रखा जाएगा

संसद का बजट सत्र आज शुरू होगा। बजट सत्र, दोनों सदनों में राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद के अभिभाषण से शुरू होगा। यह संयुक्‍त सत्र संसद के केंद्रीय कक्ष में सवेरे 11 बजे शुरू होगा। राष्‍ट्रपति के भाषण की प्रति दोनों सदनों के पटल पर रखी जाएगी। आज ही वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन मंगलवार को वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी। इसके तुरंत बाद बजट की प्रति राज्‍य सभा के पटल पर रखी जाएगी। इस बार का बजट पेपरलैस होगा। बजट सत्र कोविड प्रोटोकॉल के साथ होगा।

बजट सत्र के दौरान कोवि‍ड सुरक्षा प्रोटोकॉल को सुनिश्चित करने की दृष्टि से दोनों सदनों की बैठक अलग-अलग पारी में होगी। जो बुधवार से प्रभावी होगी। राज्‍यसभा की कार्रवाई सुबह 10 से 3 बजे तक चलेगी। वहीं लोकसभा की बैठक शाम के चार बजे से रात के नौ बजे तक होगी। बजट सत्र का पहला भाग 11 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 10 बैठकें होंगी। बजट सत्र के प्रथम भाग के दौरान राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव के अलावा आम बजट पर भी चर्चा होगी। इस बार राज्‍य सभा में शून्‍य काल को एक घंटा से घटाकर कर दिया गया है। वहीं एक महीने के अवकाश के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा। जो 14 मार्च से 08 अप्रैल तक चलेगा और इसमें कुल 19 बैठकें होंगी।

सरकार ने बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों के सहयोग के वास्‍ते कल दोपहर बाद तीन बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। कोविड की स्थिति के कारण यह बैठक वर्चुअली आयोजित की जाएगी। इसमें दोनों सदनों में राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

राज्‍यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने भी बजट सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए आज शाम पांच बजे, सदन में राजनीतिक दलों के नेताओं की वर्चुअल बैठक बुलाई है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.