Categories: News-Headlines

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गाजा में तत्‍काल संघर्ष विराम का प्रस्ताव पारित किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर मानवीय आधार पर, इजरायल और हमास के बीच तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया है और गाजा तक सहायता पहुंचाने की मांग की है। प्रस्ताव के पक्ष में 120 देशों ने, जबकि इजरायल और अमरीका सहित 14 देशों ने प्रस्‍ताव के विरोध में मतदान किया। 45 देशों ने मतदान में हिस्‍सा नहीं लिया।

इस बीच इजरायल ने कहा है कि जमीन पर उसकी सेनाएं अपनी गतिविधियां बढ़ा रही हैं और हमले तेज किए जा रहे हैं क्योंकि कल गाजा पट्टी में जबरदस्‍त विस्‍फोट हुए। हमास के एक शीर्ष अधिकारी ने भी कहा कि वह इजरायल के जमीनी हमले के लिए तैयार है।

फलस्तीन की मोबाइल फोन सेवा प्रदाता कम्‍पनी जव्वाल ने कहा है कि भारी बमबारी की वजह से फोन और इंटरनेट सहित कई सेवाएं बंद कर दी गई हैं। फलस्तीनी रेड क्रिसेंट का कहना है कि वह गाजा में अपनी टीमों से संवाद नहीं कर सकता। इजरायल रक्षा बल-आईडीएफ के प्रवक्ता ने गाजा शहर के निवासियों को फिर से अपनी सुरक्षा के लिए दक्षिणी देशों में जाने के लिए कहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

20 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.