Categories: News-Headlines

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने थाईलैंड को 7-1 से हराया

महिला एशियन चैंपियंस हॉकी स्‍पर्धा में भारत ने कल झारखंड में रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्‍ट्रोटर्फ हॉकी स्‍टेडियम में अपने शुरूआती मैच में थाईलैंड को 7-1 से हरा दिया। संगीता कुमारी के तीन गोल, जबकि मोनिका, सलिमा तेते, दीपिका और लालरेम सियामी के एक-एक गोल की बदौलत भारत ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज की। थाईलैंड की ओर से सुपांसा सामोंसो ने सिर्फ एक गोल किया।

इससे पहले, पिछली बार के चैंपियन जापान ने अपने पहले मैच में मलेशिया को तीन गोल से हराया। दिन के दूसरे मैच में कोरिया ने चीन को एक गोल से हराया। कोरिया यह ट्रॉफी तीन बार जीत चुका है।

आज जापान का सामना कोरिया से शाम चार बजे, थाईलैंड का सामना चीन से शाम सवा छह बजे और भारत का मुकाबला मलेशिया से रात साढ़े आठ बजे से होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

3 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.