Categories: News-Headlines

श्रीलंका सरकार ने चीन से कहा है कि वह अपने खोजी पोत युआन वांग-5 की हमबनटोटा बंदरगाह की यात्रा स्थगित कर दे

श्रीलंका सरकार ने चीन से कहा है कि वह अपने खोजी पोत युआन वांग-5 की हमबनटोटा बंदरगाह की यात्रा स्थगित कर दे। उसने कहा कि इस बारे में और सलाह-मशविरा करने की आवश्यकता है। चीन का स्पेसक्राफ्ट ट्रेकिंगशिप युवान वांग-5 पिछले महीने की 13 तारीख को चीन के जियांगयिन से रवाना हुआ था जिसके 11 से 17 अगस्त के बीच श्रीलंका बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद थी। यह खोजी पोत अंतरिक्ष और उपग्रह खोज के लिए तैनात किया गया है। इसका लक्ष्य उपग्रहों पर नियंत्रण रखना और अगस्त और सितंबर के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में अन्वेषण करना है।

भारत ने कहा है कि वह किसी भी ऐसी गतिविधि पर ध्यान रख रहा है जिसका असर उसके सुरक्षा और आर्थिक हितों पर पड़ने की आशंका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने कहा कि भारत सरकार को अगस्त में हमबनडोडा बंदरगाह पर इस पोत के पहुंचने की खबर मिली है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

29 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

29 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

29 minutes ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

29 minutes ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

29 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

29 minutes ago

This website uses cookies.